यह पढ़कर आप आश्चर्यचकित होंगे? आखिर यह कैसे मुमकिन है। यह हुआ है, रामायण के राम की पहचान किसी ने चोरी कर ली है। और अपनी पहचान वापस पाने के लिए रामायण के राम को बकायदा वीडियो बनाना पड़ा। हुआ यूं कि रामायण सीरियल इन दिनों दूरदर्शन पर दिखाया गया। जिसके बाद धारावाहिक की लोकप्रियता ने रिकार्ड छू लिया। दर्शकों का इतना प्यार शायद ही कभी किसी धारावाहिक को मिला। लेकिन सीरियल शुरू हुआ तो रामायण के राम यानी अरुण गोविल की मुश्किल भी बढ़ गई। अरुण गोविल ट्विटर पर अपने अकाउंट अरुण गोविल 112 से काफी सक्रिय है। लेकिन रामायण का प्रसारण शुरू होते ही किसी ने रियल अरुण गोविल नाम से ट्विटर अकाउंट बना लिया। बस फिर क्या था, लोग इसी अकाउंट को फालो करने लगे। किसी तरह यह बात अरुण गोविल को भी पता चली तो उन्होंने एक अपील जारी की। एक ट्वीट किया जिसमें अपील और वीडियो था। जिसमें उन्होंने अकाउंट बनाने वाले से गुजारिश की कि वो ऐसा ना करे। इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी है। यह वीडियो करीब एक मिनट का था। इस वीडियो के बाद उस शख्स पर काफी असर हुआ। उसने अकाउंट फौरन डिलीट कर दिया। लेकिन हां लोगों को यह पता नहीं चल पाया कि आखिर वो कौन शख्स था जिसने यह कारगुजारी की।
Related posts
Videos
Subscribe
* You will receive the latest news and analysis
Quick Cook!
कुछ यूं हुई थी राजीव गांधी और सोनिया की मुलाकात
सोनिया(एडविगे एंटोनियो माइनो) के पिता मुसोलिनी से जुड़े थे तो सोवियत सेना बंदी बनाकर ले गयी। वहां रुसी लोगों के बीच में रहकर बेटियों के रुसी नाम रख दिए। अनौष्का, सोनिया और नादिया। फिर वहां से ये अपने गांव लुसियाना लौट गए। यह इटली के आल्पस श्रृंखला के बीच बसा…
lockdown में Ram ने पूछा modi सरकार से सवाल
ट्विटर पर एक अजीब वाकया हुआ। भारत सरकार ने कोरोना से संबंधित जानकारियों को प्रदान करने, लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कोविड इंडिया सेवा नाम का एक ट्विटर अकाउंट बनाया हुआ है। इस पर अरुण गोविल के अकाउंट से एक सवाल पूछा गया। सवाल बहुत ही साधारण…